पीडीए विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता, श्यामलाल पाल का स्वागत
पीडीए विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता, श्यामलाल पाल का स्वागत
असोथर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत, बोले- पीडीए विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
एमएलसी चुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई, 2027 में पीडीए सरकार बनाने का किया आह्वान
सुनील कुमार फतेहपुरअसोथर नगर पंचायत में सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान और विधानसभा उपाध्यक्ष हरेंद्र निषाद ने दोनों नेताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू सिंह यादव ने की, जबकि आयोजन राकेश सिंह चौहान और हरेंद्र निषाद ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एमएलसी चुनाव में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, मंदिर के चंदे में कथित चोरी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने जैसे मुद्दे उठाए।
यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने कहा कि मौजूदा सरकार पर देश और संविधान को कमजोर करने के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का वक्त है।
विधानसभा उपाध्यक्ष हरेंद्र निषाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट मांगने वाले नेताओं को चुनाव से काफी पहले ही जनता के बीच जाकर अपनी जगह बनानी चाहिए।
पीडीए की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने और क्षेत्र की समस्याओं को उठाने वालों को ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना जनाधार के केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वालों के बजाय जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए। टिकट किसी एक को मिलने के बाद सभी दावेदारों को आपसी मतभेद भुलाकर उसे जिताने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने 2027 में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर विधानसभा के वर्तमान प्रत्याशी महेंद्र निषाद, पुष्पराज मौर्य, सूरजभान पाल, शत्रुघ्न सिंह, रामौतार निर्मल, रामबाबू निषाद, कल्लू चौहान, केशनपाल, सचिन यादव, रमेश पासवान, श्याम सिंह, प्रेम पाल, सुंदर रैदास, संदीप दिवाकर, कोमल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।