10 दिवसीय खादी प्रदर्शनी और माटी कला महोत्सव शुरू, मंत्री रामकेश निषाद ने किया शुभारंभ
10 दिवसीय खादी प्रदर्शनी और माटी कला महोत्सव शुरू, मंत्री रामकेश निषाद ने किया शुभारंभ
बांदा में 10 दिवसीय खादी प्रदर्शनी और माटी कला महोत्सव शुरू, मंत्री रामकेश निषाद ने किया शुभारंभ
संवाददाता सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा — जनपद में दस दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं माटी कला महोत्सव का शुभारंभ जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम नमामि गंगे, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शुभारंभ के बाद मंत्री ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और खादी, ग्रामोद्योग एवं माटी कला से जुड़े कारीगरों व उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखा। प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े करीब 100 स्टॉल और माटी कला के करीब 100 स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अच्छा मौका मिल रहा है। इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिभा सोनी एवं मयंक कुमार ने प्राप्त किया। विजेताओं को मंत्री ने सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। मंत्री ने कहा कि खादी और माटी कला हमारी परंपरा और आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। ऐसे आयोजन ग्रामीण कारीगरों को रोजगार और बाजार उपलब्ध कराते हैं।