परिवार परामर्श केंद्र की बड़ी पहल, टूटता परिवार फिर जुड़ा, दोनों पक्ष साथ रहने को हुए राजी
परिवार परामर्श केंद्र की बड़ी पहल, टूटता परिवार फिर जुड़ा, दोनों पक्ष साथ रहने को हुए राजी
बांदा में परिवार परामर्श केंद्र की बड़ी पहल, टूटता परिवार फिर जुड़ा, दोनों पक्ष साथ रहने को हुए राजी
संवाददाता सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा– परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर टूटते रिश्ते को बचा लिया। आपसी मतभेद के चलते अलग होने की कगार पर पहुंचे परिवार को समझाइश देकर एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने यह पहल की। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी शाहिद पुत्र शौकत ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पारिवारिक विवाद की शिकायत की थी। शिकायत पर टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और आपसी बातचीत से समाधान कराया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने की सहमति दी। इस पहल में निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, पुलिस काउंसलर प्रदीप कुमार तिवारी, उर्दू अनुवादक सगीर अहमद, महिला मुख्य आरक्षी शिवकली, महिला आरक्षी साक्षी और महिला आरक्षी स्नेहलता शामिल रहीं।