बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, आग का गोला बना ट्रक दर्दनाक मौत

    बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, आग का गोला बना ट्रक; जिंदा जलकर ड्राइवर- कंडक्टर की दर्दनाक मौत

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ — नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा ईंटों से लदा ट्रक, तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए दोनों के शव जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जालौन कोतवाली क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 209.2 के पास ईंटों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि ट्रक में सवार चालक और परिचालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रक मैनपुरी से ईंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह करीब तीन बजे चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद वाहन आग की लपटों में घिर गया और चालक-परिचालक अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के बुरी तरह जले अवशेष बाहर निकाले जा सके। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *