कॉलेज गेट पर छात्रों के बीच मारपीट, बेल्टों से हमला कर दो को किया घायल
कॉलेज गेट पर छात्रों के बीच मारपीट, बेल्टों से हमला कर दो को किया घायल
जालौन में कॉलेज गेट पर छात्रों के बीच मारपीट, बेल्टों से हमला कर दो को किया घायल; वीडियो वायरल
कोंच में SRP इंटर कॉलेज के बाहर हुई घटना, तीन युवकों पर मारपीट का आरोप; घायल छात्रों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र में SRP इंटर कॉलेज के गेट पर छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने दो छात्रों को घेरकर उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान बेल्टों से भी हमला किया गया, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बन गया है। घायल छात्रों ने तीन युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की वजह और घटना में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।