व्यापारियों व आम नागरिकों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाओं में सहूलियत

 यूनियन बैंक की नई शाखा का हुआ शुभारंभ
– व्यापारियों व आम नागरिकों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाओं में सहूलियत
फोटो परिचय-  नई शाखा का फीता काटकर उद्घाटन करते एसडीएम निशांत तिवारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज बिंदकी, फतेहपुर। कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत वाटिका के बगल में बुधवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

एसडीएम ने कहा कि बिंदकी में बैंक की नई शाखा खुलने से व्यापारियों के साथ आम नागरिकों को भी बैंकिंग कार्यों में सहूलियत मिलेगी। अब लोगों को कम समय में बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और उनका समय भी बचेगा। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक सर्वेश कुमार, लोन मैनेजर अभय प्रताप सिंह, रीजनल ऑफिस लखनऊ साउथ के मुख्य प्रबंधक पीयूष कटियार, यूनियन बैंक फतेहपुर शाखा प्रबंधक रामेंद्र कुमार, द यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद बाबू टाटा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र उमराव, एआईआईए अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विपिन पटेल, गल्ला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, एडवोकेट अरुण द्विवेदी, प्रेम कुमार गुप्ता, बबली गुप्ता सहित बैंक के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *