चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान से हुआ कलम-दवात पूजन

    चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान से हुआ कलम-दवात पूजन
फोटो परिचय-  मंदिर परिसर में हवन-पूजन करते कायस्थ समाज के लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। यम द्वितीया के अवसर पर बुधवार को श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में कलम-दवात एवं भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मोटेश्वर महादेव व भगवान चित्रगुप्त को तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद उपस्थित कायस्थ बंधुओं ने ओम यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय वैनमः मंत्र को 108 बार लिखकर आराधना की तत्पश्चात डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञ संपन्न कराया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुराग ने प्रसाद स्वरूप सभी को पेन भी भेंट किए। पूरा मंदिर परिसर भगवान चित्रगुप्त और मोटेश्वर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर संरक्षक हृदयेश श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, डॉ. कृष्ण नारायण, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, महामंत्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रतिभान श्रीवास्तव, इजेश श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, शौर्य श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, राजेश राजन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, मीडिया प्रमुख अमित श्रीवास्तव सहित तमाम कायस्थ बंधु-भगिनी एवं आचार्य सचिन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *