बाइक से पटाखे-रॉकेट छोड़कर स्टंटबाजी,सड़क सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

   हाईवे पर बाइक से पटाखे-रॉकेट छोड़कर स्टंटबाजी
– वीडियो वायरल, सड़क सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
फोटो परिचय-  नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी करता बाइक सवार युवक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। यातायात माह के दौरान सड़क सुरक्षा के दावों के बीच यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। बाइक के आगे पटाखे व रॉकेट लगाकर हाईवे पर स्टंटबाजी करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक चलती बाइक से आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो नेशनल हाईवे-2 का बताया जा रहा है। बाइक सवारों की इस खतरनाक हरकत से न केवल उनकी जान जोखिम में है, बल्कि हाईवे पर गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए भी हादसे का खतरा पैदा हो सकता है। गौरतलब है कि एक नवंबर से 30 नवंबर तक यातायात माह चलाया जा रहा है। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि यातायात पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित युवकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *