शिक्षा व संवैधानिक अधिकारों के प्रति कर रहा जागरूक,पहुंच रहा पासी जन जागृति संघ

 गांव-गांव पहुंच रहा पासी जन जागृति संघ
– शिक्षा व संवैधानिक अधिकारों के प्रति कर रहा जागरूक
फोटो परिचय- बैठक में चर्चा करते पासी जन जागृति संघ के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पासी समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता व वैचारिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पासी जन जागृति संघ की ओर से गांव-गांव बैठकें आयोजित की जा रही हैं। संगठन के पदाधिकारी एक दिन में दो से तीन गांवों तक पहुंचकर समाज के लोगों और महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में वाहिदपुर, सहिबापुर व सैरपुर गांव में बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों की अध्यक्षता विभिन्न पदाधिकारियों ने की। बैठकों में समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक और वैचारिक चेतना, संवैधानिक अधिकारों तथा महापुरुषों के संघर्ष व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों को जागरूक होने के साथ युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। वक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी रखने और महापुरुषों के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। बैठकों में जगतपाल, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, रामलखन पासी, मन्नू पासी, कुलदीप कुमार पासी, सुरेंद्र कुमार पासी, रवि पासी, संदीप कुमार पासी, रामबहादुर पासी, रामबक्स पासी, कुंती देवी, मोहनलाल, अलकेश, कांति, सुमित्रा, मीनाक्षी देवी पासी, शांति पासी, अर्चना देवी पासी, मिथलेश देवी, माया देवी, संता देवी, डॉ. रामकिशन सहित महिला-पुरुष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *