बुधईयापुर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने दो छात्रों की रिहाई के दिए आदेश
बुधईयापुर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने दो छात्रों की रिहाई के दिए आदेश
बुधईयापुर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने दो छात्रों की रिहाई के दिए आदेश
– गिरफ्तारी करने वाले निरीक्षक पर कार्यवाही के निर्देश
– अधिवक्ता संतोष कुमार राय की दलीलें रंग लाई, मिला इंसाफ
फोटो परिचय- अधिवक्ता संतोष कुमार राय। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बुधईयापुर गांव में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की पीट पीटकर कर निर्मम हत्या किए जाने के मामले में जिला न्यायालय से जमानत खारिज होने के बाद आरोपी छात्रों ने उच्च न्यायालय में अधिवक्ता संतोष कुमार राय के माध्यम से गिरफ्तारी के खिलाफ बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका डालकर गिरफ्तारी को अवैध बताते हुये तत्काल रिहा करने की मांग की थी। जिस पर विगत चार नवम्बर को बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने मंगलवार को दोनों छात्रों की गिरफ्तारी गलत पाये जाने पर रिहा करने के आदेश देने के साथ गिरफ्तार करने वाले थाना प्रभारी/विवेचक के खिलाफ कार्यवाही के भी निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिये हैं।
विद्वान अधिवक्ता संतोष कुमार राय ने न्यायालय का ध्यान सीधे गिरफ्तारी मेमो की ओर आकर्षित किया, जो तीन अभियुक्तों के लिए तैयार किया गया एक ही सामान्य गिरफ्तारी मेमो था। प्रकरण में राज्य के विद्वान अधिवक्ता द्वारा इस तथ्य का विरोध नहीं किया गया है जिससे पुलिस की पूरी तरह खामी पाई गयी। यहां तक की गिरफ्तारी से संबंधित तारीख 05 मई 2026 दी गई है, लेकिन समय नहीं दिया गया है। अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश अचल सचदेव व अतुल श्रीधरन ने अरेस्ट मेमो में कमियां पाये जाने पर अविलम्ब उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को रिहा करने का आदेश दिया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि वह इस मामले में गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी के आचरण की जांच कराएं, और यदि वह लापरवाही या किसी अन्य कारण से दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्यवाही की जाए। साथ ही अपराधों की विवेचना (जांच) संबंधी कर्तव्यों से हटाने पर भी विचार करना चाहिए। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अविलम्ब रिहाई के आदेश दिये।