पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा सपा का प्रचार रथ

  पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा सपा का प्रचार रथ
– पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फोटो परिचय-  प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी की नीतियों, विचारों और सिद्धांतों के साथ पूर्ववर्ती सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार रथ तैयार किया गया है। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र-241 से टिकट के दावेदार एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति द्वारा तैयार कराए गए प्रचार रथ को सोमवार को पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रचार रथ के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही पीडीए की अवधारणा और समाजवादी विचारधारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, जिला उपाध्यक्ष रीता प्रजापति, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंद किशोर पाल, बाबा साहेब वाहिनी जिलाध्यक्ष डॉ. अमित पाल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नामदेव, जिला सचिव अखिलेश सविता, अभिषेक सिंघम, रईस अहमद, हिमांशु, संजय यादव एवं विनय प्रजापति सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *