जालौन में दिव्यांग युवक का पेड़ से लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी

    जालौन में दिव्यांग युवक का पेड़ से लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनपद के ग्राम सींगपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर संबंधित कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *