कालपी में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठता धुएं का गुबार
कालपी में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठता धुएं का गुबार
कालपी में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठता धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। कालपी क्षेत्र में गुरुवार को तुलसी राम पेपर फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की भयावह स्थिति देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभालते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारणों और उससे हुए नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र की है।