आवास की नींव भरने को लेकर विवाद, महिला ने लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप।

  प्रधानमंत्री आवास की नींव भरने को लेकर विवाद, महिला ने लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप।

सुनील कुमार की रिपोर्ट फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के कौंडर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर विवाद हो गया।

प्रताप का डेरा, सोरहा मजरे कौंडर निवासी पितनी पत्नी मैना पासवान का आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे जब वह अपने आवास की नींव भरवा रही थीं, तभी गांव के विनोद पासवान, उनकी पत्नी और बहन सरोज ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। मारपीट में महिला के बच्चों को भी चोटें आईं। वहीं, बेटी नीलू के साथ अभद्रता और मारपीट का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने थाना असोथर में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
असोथर से सुनील कुमार की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *