नाबालिग के हाथों शराब की बिक्री का आरोप,आबकारी विभाग की निगरानी पर खड़े किए सवाल

    जालौन में नाबालिग के हाथों शराब की बिक्री का आरोप, वायरल वीडियो ने आबकारी विभाग की निगरानी पर खड़े किए सवाल

 धनौरा गांव का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 7-8 साल का बच्चा देशी शराब के पैकेट बेचता आया नजर

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनपद के धनौरा गांव से सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो ने शराब बिक्री की व्यवस्था और आबकारी विभाग की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में करीब 7 से 8 वर्ष का एक मासूम बच्चा देशी शराब के पैकेट बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।सबसे गंभीर सवाल यह है कि इतनी कम उम्र के बच्चे के हाथों कथित तौर पर शराब की बिक्री कैसे कराई जा रही है? यदि वीडियो में दिखाई दे रहा मामला सही है, तो यह न केवल बाल संरक्षण से जुड़ा गंभीर विषय है, बल्कि शराब बिक्री की व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है।स्थानीय स्तर पर यह मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर संबंधित क्षेत्र में शराब की बिक्री की निगरानी कौन कर रहा है और नाबालिग के हाथों शराब बेचे जाने की कथित घटना पर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान क्यों नहीं गया? अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आबकारी विभाग और जिला प्रशासन मामले की जांच कराते हैं या नहीं। साथ ही यह भी स्पष्ट होना जरूरी है कि बच्चे से शराब की बिक्री कौन करा रहा था और इसके पीछे किसकी भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *