तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    हमीरपुर में तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मृतकों के परिजनों में कोहराम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लोग कहीं जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मृतकों की पहचान निवादा गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *