नवोदय प्रवेश परीक्षा में 264 परीक्षार्थी शामिल, 239 ने छोड़ी परीक्षा

  नवोदय प्रवेश परीक्षा में 264 परीक्षार्थी शामिल, 239 ने छोड़ी परीक्षा
फोटो परिचय-  नवोदय प्रवेश परीक्षा मंे लिए लगी परीक्षार्थियों की लाइन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज धाता, फतेहपुर। धाता इण्टर कॉलेज में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 11.30 बजे शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चली। परीक्षा के लिए कुल 493 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 264 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 229 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह करीब आधे परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्र पर नहीं पहुंचे।


परीक्षा के दौरान केंद्र पर निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चों को परीक्षा कक्षों में बैठाया गया। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई और दोपहर डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा में मानसिक योग्यता, पर्यावरण योग्यता, अंकगणित और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों की प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ परीक्षार्थियों ने गणित के प्रश्नों को कठिन बताया तो कुछ को पर्यावरण से जुड़े सवाल हल करने में परेशानी हुई। वहीं कई बच्चों ने मानसिक योग्यता के प्रश्नों को चुनौतीपूर्ण बताया। हालांकि अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र ठीक था और सभी विषयों के सवालों को हल करने का प्रयास किया। परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी अपने साथियों के साथ प्रश्नों के उत्तर मिलाते नजर आए। कोई गणित के सवालों पर चर्चा कर रहा था तो कोई मानसिक योग्यता और पर्यावरण के प्रश्नों को लेकर अपनी राय साझा कर रहा था। अभिभावक भी परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चों का इंतजार करते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *