भगवान श्रीराम ने चंद्रिका माता मंदिर में चढ़ाया प्रसाद,भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

   भगवान श्रीराम ने चंद्रिका माता मंदिर में चढ़ाया प्रसाद
– धूमधाम से हुआ भरत मिलाप, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
फोटो परिचय- भरत-मिलाप के दौरान आरती करते श्रद्धालु।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज धाता, फतेहपुर। कस्बे के सूर्यकुण्ड पक्का तालाब परिसर में आयोजित श्री बजरंगबली रामलीला कमेटी (परिवर्तित नाम श्री जय नव दुर्गा पूजा रामलीला कमेटी) के ऐतिहासिक मेले में रावण वध के बाद देर रात तक धार्मिक आयोजनों की धूम रही। पूरा कस्बा जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा।

रावण वध के बाद रात लगभग आठ बजे भगवान श्रीराम अपनी सेना के साथ चंद्रिका माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। साथ ही भगवान के साथ चल रहे सहयोगियों एवं अन्य लोगों को जलपान कराया गया। व्यापार मंडल की ओर से शिवम केसरवानी एवं बीरेंद्र केसरवानी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए सभी को जलपान कराया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के पास भरत मिलाप का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावुक एवं मनमोहक दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर मेला प्रबंधक चन्दन सिंह, भोला सिंह, पूर्व प्रधान अनन्त सिंह, भानू प्रताप केसरवानी, बीरेंद्र केसरवानी, मार्कण्डेय सिंह, मुकेश सिंह, धीरेन्द्र केसरवानी, आशीष कुमार पाण्डेय, सुनील केसरवानी, शिवम केसरवानी, विवेक सिंह, उत्कर्ष जायसवाल, हर्ष केसरवानी सहित तमाम श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *