मन्नत पूरी होने पर तांबेश्वर मंदिर में कराया विशाल भंडारा

 मन्नत पूरी होने पर तांबेश्वर मंदिर में कराया विशाल भंडारा

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के सिविल लाइन महमूदपुर निवासी संतोष कुमार की ओर से सोमवार को सिद्धपीठ ताबेंश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान मुख्य आयोजक संतोष कुमार ने बताया कि उनकी बहन सीमा देवी का पीरनपुर स्थित आयुर्वेद अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर चयन होने की कामना को लेकर उन्होंने मंदिर में मन्नत मांगी थी। परिवार की मनोकामना पूरी होने और बहन का चयन होने पर उन्होंने सिद्धपीठ ताबेंश्वर मंदिर में भंडारा कराने का संकल्प लिया था। इसी के तहत सोमवार को परिवार के लोगों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मन्नत पूरी होने पर मंदिर में भंडारा कराकर प्रसाद वितरण करने से परिवार के सभी लोग काफी प्रसन्न हैं। इस दौरान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन में सहयोग किया।
इस अवसर पर पिता उमाकांत, दादा श्रीकांत, बहन संतोषी देवी, नीलम देवी, सुनील कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *