संविधान को दर किनार कर मनमानी कर रही भाजपा: महेश

     संविधान को दर किनार कर मनमानी कर रही भाजपा: महेश
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। यह विशाल भारत देश सदैव नियमों एवं संस्कारों का देश रहा है जहां तमाम योद्धाओं व चक्रवर्ती राजाओं ने अनगिनत वर्षों तक शासन करने के बावजूद कभी नियम विरुद्ध कार्य नहीं किया है। उनके अपने अलग अलग राज्य थे परन्तु नियम और शासन प्रणाली मानवता के अनुकूल ही रही है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कही।
उन्होने कहा कि आज भाजपा सरकार संविधान को दर किनार कर मनमानी ढंग से कार्य कर रही है। जो मानवता के विरुद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान में अनुच्छेद 15 से लेकर 35 तक साफ तौर पर मौलिक अधिकारों का उल्लेख किया गया है जो आज नगण्य होते नजर आ रहे हैं परन्तु कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करने वाली है। उसी के परिपेक्ष में आगामी 31 मई को जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में एक संविधान बचाओ सम्मेलन किया जा रहा है। जिसकी कमान शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा, वरिष्ठ नेता रामनरेश महाराज, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, शेख एजाज अहमद आदि को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि आयोजित सम्मेलन में प्रदेश से आ रहे नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता प्रदान करने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *