अपनी प्रतिभा से जिले का नाम किया रोशन,दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हुए
अपनी प्रतिभा से जिले का नाम किया रोशन,दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हुए
दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हुए पवन सिंह पटेल – अपनी प्रतिभा से जिले का नाम किया रोशन
फोटो परिचय- सम्मान ग्रहण करते पवन सिंह पटेल। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मलवां विकास खंड के चंदनपुर गांव निवासी पवन सिंह पटेल को भू-जल वैज्ञानिक एवं वाटर ऑडिटर, सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी को जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई दिल्ली में दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
पवन सिंह पटेल वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह पटेल के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से गांव, क्षेत्र व जिले का नाम रोशन कर दिया। जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। पवन सिंह पटेल को प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंटरनेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी एवं ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन संवर्धन व प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें लीजेंड्री पीस अवार्ड-2026 से भी सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में हरदीप सिंह गिल, वाइस चेयरमैन, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग एवं विदुषी शर्मा द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पवन सिंह पटेल वर्तमान में बुंदेलखंड की भूजल स्थिति एवं एकीकृत जलसंभर प्रबंधन विषय पर पीएचडी कर रहे हैं। उनका उद्देश्य वैज्ञानिक अध्ययन एवं जमीनी अनुभवों के माध्यम से भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के लिए प्रभावी समाधान विकसित करना है। पवन सिंह पटेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुदेव की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद, निरंतर एकाग्रता तथा समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा को दिया। उन्होंने कहा कि समाज और प्रकृति के प्रति समर्पित होकर निरंतर कार्य करने की प्रेरणा उन्हें अपने गुरुदेव एवं माता-पिता से मिली है।