ग्राम समाज की भूमि पर फिर निर्माण शुरू,नहीं रुका काम

   ग्राम समाज की भूमि पर फिर निर्माण शुरू
शिकायत के बाद भी नहीं रुका काम
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र के ऐरायां विकास खंड अंतर्गत डांडीहार मजरा धनकामई गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
डांडीहार गांव स्थित तालाबी नंबर से जुड़ी गाटा संख्या ग्राम समाज की गाटा 10/11 की भूमि पर गाँव निवासी राजाराम द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि ग्राम समाज की है, जिस पर निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी होने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना देकर निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो सरकारी भूमि पर स्थायी कब्जा हो सकता है। वहीं मामले को लेकर राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। डांडीहार गाँव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच कराकर ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।भूमि के स्वामित्व और निर्माण की वैधता को लेकर प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *