महाराणा प्रताप चौराहा में फाउंडेशन निर्माण की उठी मांग
महाराणा प्रताप चौराहा में फाउंडेशन निर्माण की उठी मांग
महाराणा प्रताप चौराहा में फाउंडेशन निर्माण की उठी मांग
– अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
फोटो परिचय- डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े महासभा के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– शहर के जोनिहां चौराहा में बने महाराणा प्रताप चौराहा में फाउंडेशन निर्माण की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अगुवई में दिए गए ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2021 से लगातार कई बार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अधिशाषी अधिकारी व एसडीएम को पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया। काफी प्रयास के बाद 28 अप्रैल को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से जोनिहा चौराहा में महाराणा प्रताप चौराहा में फाउंडेशन निर्माण कराए जाने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद को एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवाने हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को नामित किया गया था किन्तु एक वर्ष बीत जाने के बाद अभी तक फाउंडेशन निर्माण नहीं कराया गया जबकि इस एक वर्ष के अन्दर कई बार अध्यक्ष व ईओ से मिलकर फाउंडेशन बनाने की मांग किया लेकिन अभी तक फाउंडेशन नहीं बनाया गया। डीएम ने बताया कि नगर पालिका की किसी भी चौराहे पर मूति लगाने का अधिकार नहीं है। श्री गौर ने बताया कि जो भी मूर्तियां नगर पालिका क्षेत्र में लगी हैं किसी की शासन से अनुमति नहीं ली गई है। इस पर डीएम ने कहा कि जो भी मूर्तियां नगर पालिका क्षेत्र में लगी हैं सभी अवैध हैं। बिना शासन की अनुमति के कोई भी प्रतिमा नहीं लग सकती। आगे जो महापुरुष की प्रतिमा लगेगी बिना शासन की अनुमति के नहीं लगेगी। ज्ञापन देने वालों में नागेन्द्र सिंह चौहान, संजय सिंह सेंगर, आरपी सिंह भदौरिया, रंजना सिंह चौहान, अमित सिंह परिहार, अनिल सिंह चंदेल, समरबीर सिंह चौहान, मोनू सिंह राजावत, ध्यानेंद्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, कामिनी सिंह चौहान, नीतू सिंह, राघवेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह कच्छवाह, बीनू सिंह, मुन्ना सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ विमल सिंह सेंगर, अर्जुन सिंह मौजूद रहे।