एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर जालौन पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

       एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर जालौन पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उरई के होटल जागृति में भाजपा संगठन की समीक्षा बैठक, चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर मंथन

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़  उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को जालौन पहुंचे, जहां उरई के कालपी रोड स्थित होटल जागृति में भाजपा संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की जा रही है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मानवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित पार्टी संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद हैं। इसके अलावा शिक्षक संगठनों और इलाहाबाद-झांसी शिक्षक खंड क्षेत्र से जुड़े नेताओं की सहभागिता भी बताई जा रही है। समीक्षा बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तैयार करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को गति देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी चुनाव में संगठन की भूमिका को मजबूत बनाने और विभिन्न स्तरों पर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

स्थान: होटल जागृति, कालपी रोड, उरई, जनपद जालौन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *