जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कर सुनीं जनसमस्याएं, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कर सुनीं जनसमस्याएं, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कर सुनीं जनसमस्याएं, जरूरतमंदों को बांटे कंबल रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर– आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान सर्दी के दृष्टिगत अपनी फरियाद लेकर आए जरूरतमंद व्यक्तियों को जिलाधिकारी द्वारा कंबल वितरित किए गए।
जनसुनवाई में कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम ऐप के माध्यम से बैठक कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और समय से आख्या प्रेषित करें