सैनिक अस्पताल की जमीन में गड़बड़ी पर पूर्व सैनिक आक्रोशित

 सैनिक अस्पताल की जमीन में गड़बड़ी पर पूर्व सैनिक आक्रोशित
– न्याय न मिलने पर भूख हड़ताल व आमरण अनशन का ऐलान
फोटो परिचय-  बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक (सैनिक अस्पताल) के भवन निर्माण में जमीन संबंधी कथित अनियमितताओं को लेकर पूर्व सैनिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक में इस मामले को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई।

मास्टर वारंट ऑफिसर आरके विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक भवन फतेहपुर का मुद्दा उठाया गया। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि सेना की जांच में सामने आया है कि अस्पताल के लिए आवंटित भूमि पर भवन का निर्माण नहीं कराया गया, बल्कि कथित तौर पर कचरा फेंकने के स्थान पर अस्पताल बना दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी के न्यायालय से भी संगठन मुकदमा जीत चुका है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि मिलिट्री लैंड रिकॉर्ड में दर्ज भूमि ही सैनिक अस्पताल की वास्तविक जगह है और वर्तमान अस्पताल का निर्माण दूसरी जगह हुआ है।

नगर पालिका की ओर से जिलाधिकारी न्यायालय के फैसले के खिलाफ कमिश्नर न्यायालय प्रयागराज में निगरानी याचिका दाखिल की गई है। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने बताया कि तीन नवंबर को सेना के अधिकारियों ने एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया है। इसमें समिति अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी सभी कानूनी दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखेंगे। वार्ता और सुनवाई के बाद होने वाले निर्णय की जानकारी चार नवंबर को पूर्व सैनिकों को दी जाएगी। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह, राजेश शुक्ला, राजकुमार तिवारी, बालकृष्ण अवस्थी, प्रेम सागर शुक्ला, सार्जेंट अनुज शर्मा, कमल पाल, देवेंद्र कुमार शुक्ला, रामराज अवस्थी, धर्मेंद्र पटेल, राधेश्याम गुप्ता, मेड़ी लाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *