लखनऊ के स्वर्णकार सम्मेलन में जिले से जाएंगे सैकड़ों लोग

     लखनऊ के स्वर्णकार सम्मेलन में जिले से जाएंगे सैकड़ों लोग
– स्वर्णकार संघ की बैठक में लिया निर्णय
फोटो परिचय- बैठक में भाग लेते स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की एक बैठक कैंप कार्यालय चौक में आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल स्वर्णकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर था। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी और संचालन अनिल वर्मा ने किया ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि लखनऊ कार्यक्रम में जनपद से एक बस व लगभग दस चार पहिया वाहनों में एक सैकड़ा स्वर्णकार समाज के लोग प्रतिभाग करेंगे। लखनऊ में आयोजित होने वाला सम्मेलन मात्र सम्मेलन न होकर स्वर्णकार समाज की अपनी राजनीतिक भागीदारी हासिल करना है। जब से देश आजाद हुआ है तब से लेकर आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने स्वर्णकार समाज को कभी भी सम्मान देने का काम नहीं किया है जबकि स्वर्णकार समाज हमेशा से सभी चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और तमाम राजनीतिक दलों में लगातार काम करते आ रहे हैं परंतु जब विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव आते हैं तो स्वर्णकार समाज के व्यक्ति को केवल इस्तेमाल किया जाता है और उनको कभी भी चुनाव लड़ने का अवसर नहीं दिया जाता है। संचालन करते हुए अनिल वर्मा ने कहा कि अब स्वर्णकार समाज जाग चुका है। अब वह अपना हक और अधिकार लेकर रहेगा। पूरे प्रदेश के राजनेताओं और तमाम राजनैतिक दलों को अपनी ताकत एहसास करने के लिए 11 तारीख को लखनऊ में समाज का स्वर्णकार सम्मेलन होगा जिसमें पूरे प्रदेश के समस्त 75 जनपदों से लगभग दस से पंद्रह हजार की संख्या में स्वर्णकार समाज लोग प्रतिभाग करेंगे। बैठक में संजय जौहरी, रामसागर सोनी, मुन्नालाल सर्राफ, राकेश सभासद, राजेंद्र सर्राफ, पप्पू, पिंटू, मनीष, मयंक, विनोद सोनी, मोनू, अमित, दीपक सोनी बबला, विष्णु, हरिओम, पवन, ननकऊ सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंकार समाज के लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *