किशनपुर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा न्यायालय भेजा,नाबालिग से दुष्कर्म
किशनपुर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा न्यायालय भेजा,नाबालिग से दुष्कर्म
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले का आरोपी गिरफ्तार
– किशनपुर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, न्यायालय भेजा
फोटो परिचय- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना किशनपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 में वांछित आरोपी रोशन पुत्र प्रेमचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन छिछनापार का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 123, 118(1), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह और कांस्टेबल कमलेश राजभर शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।