किसानों को 6 लाख तक का ऋण 6 फीसदी ब्याज पर, ‘कृषक समृद्धि योजना’ का भव्य शुभारंभ

  किसानों को 6 लाख तक का ऋण 6 फीसदी ब्याज पर, ‘कृषक समृद्धि योजना’ का भव्य शुभारंभ

संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ उरई– 23 सितंबर 2026। सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘भारत टैक्सी’ तथा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की ‘कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया गया। योजना के तहत किसान भाइयों को 6 लाख रुपये तक का ऋण 6 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जालौन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड, उरई के पं. दीनदयाल सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जे.डी.सी. बैंक के सभापति ब्रजभूषण सिंह सहित सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनपद के किसानों को सम्मानित भी किया गया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किसानों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किए। सम्मानित किसानों में दिनेश तिवारी रिनियां, आनंद कुमार वर्मा मड़ोरा, दीपा देवी पत्नी चरन सिंह खड़ूसा, राम प्यारे तिवारी दिरावटी समिति, अनुरुद्ध पटेल गढ़र और उदयवीर सिंह गुर्जर पैदलपुर हरदोई राजा समेत अन्य किसान शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कुमुदेन्द्र कलाकर सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक शिवकुमार, बैंक के सीईओ डॉ. भानु प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, बैंककर्मी, सहकारी समितियों के अध्यक्ष, संचालक, सचिव एवं शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहित एवं किसान हित से जुड़ी नीतियों का उल्लेख करते हुए सहकारिता क्षेत्र की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन बैंक संचालक मंडल के सदस्य युद्धवीर सिंह कंथरिया ने किया। अंत में जे.डी.सी. बैंक लिमिटेड के सीईओ डॉ. भानु प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, किसान भाइयों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *