लोकभारती कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, मंत्री ने काटा फीता

    लोकभारती कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, मंत्री ने काटा फीता

जिला संवाददाता के पद पर “एस के दीक्षित” ने संभाली जोखिम भरी पारी

पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री “अजीत पाल” ने स्वतंत्र कुमार दीक्षित ( एस के दीक्षित ) सराहना कर उनके उज्वल भविष्य की कमाना की,, बोले पत्रकार निर्भीक होकर कर करे कार्य,,, 

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज — देश का जाना माना चर्चित अखबार लोक भारती के भिटौरा रोड स्थित कार्यालय का हुआ उद्घाटन उपस्थित रहे प्रेस संगठनों के अध्यक्ष के अलावा पत्रकार बंधुओ के साथ शहर के गणमान्य। लोकभारती कार्यालय के शुभारंभ कार्य में सुबह से ही अखबार पाठकों का आना जाना शुरू हो गया था। माननीय राज्यमंत्री श्री अजीत सिंह पाल जी ने अपने कर कमलों से फीता काट कर किया उदघाटन
खागा विधायक माननीय कृष्णा पासवान जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की रही गरिमामयी उपस्थिति
फतेहपुर। आज दिनांक 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार को लोक भारती फतेहपुर के चक बिसौली चौराहा भिटौरा रोड में स्थित मुख्य कार्यालय मुख्य कार्यालय का उद्घाटन माननीय राज्यमंत्री श्री अजीत सिंह पाल जी के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया।
तय कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:45 बजे माननीय राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल जी का काफिला लोक भारती कार्यालय पहुंचा,जिला संवाददाता स्वतंत्र दीक्षित ने माल्यार्पण कर उनका और माननीया खागा विधायक कृष्णा पासवान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव जी का स्वागत किया।तत्पश्चात लोक भारती कार्यालय का मंत्री जी अपने कर कमलों से फीता काट कर उद्घाटन किया।अपने उद्बोधन में माननीय अजीत सिंह पाल जी ने लोक भारती समाचार पत्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यूं ही निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ता रहे।खागा विधायक कृष्णा पासवान जी और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर मुख्यता युगांधर परवाह के संपादक प्रेम शंकर अवस्थी जी की पत्रकारों के पक्ष में सराहनीय संबोधन सुनाई दिया जिसमें उन्होंने पत्रकार और पत्रकारिता से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *