माँ अंबे की थीम पर मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चियों ने दिखाई प्रतिभा

 माँ अंबे की थीम पर मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चियों ने दिखाई प्रतिभा

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — प्रभुता फाउंडेशन की पहल, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ बच्चियों को रोजगारपरक अवसरों से जोड़ने का प्रयास

बांदा। प्रभुता फाउंडेशन की ओर से मिशन शक्ति के अंतर्गत भारतीय नवयुवक समाज, डीएवी स्कूल के पास माँ अंबे की थीम पर मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माँ अंबे की भक्ति, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ बच्चियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उन्हें रोजगारपरक अवसरों से जोड़ना रहा।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कला और हुनर का सुंदर प्रदर्शन किया। माँ अंबे के विभिन्न स्वरूपों, धार्मिक प्रतीकों और भक्ति से जुड़ी कलाकृतियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं, मेहंदी के सुंदर डिजाइनों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से माँ अंबे के प्रति श्रद्धा और आस्था व्यक्त की। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *