आलू बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 1071 क्विंटल बीज मिले

 आलू बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 1071 क्विंटल बीज मिले
– पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा वितरण
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। उद्यान विभाग ने आलू बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक ने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग के बाद किसानों को पांच से 25 प्रतिशत तक अग्रिम धनराशि जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी। आलू बीज का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के लिए विभिन्न प्रजातियों का कुल 1071 क्विंटल आलू बीज आवंटित किया गया है। इसमें कुफरी चिपसोना-1 के 50 क्विंटल, कुफरी फाईसोना के 150 क्विंटल, कुफरी मोहन के 100 क्विंटल, कुफरी ख्याति के 100 क्विंटल, कुफरी आनंद के 500 क्विंटल, कुफरी बादशाह के 46 क्विंटल, कुफरी पुखराज के 75 क्विंटल और कुफरी बहार के 50 क्विंटल बीज शामिल हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से समय रहते ऑनलाइन बुकिंग कराने की अपील की है। बुकिंग अथवा बीज वितरण से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान और विस्तृत जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्यदिवस में विकास भवन स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 139 में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *