दहेज हत्या में दोषी सास-ससुर को सात साल की सजा,छह हजार रुपये का जुर्माना

  दहेज हत्या में दोषी सास-ससुर को सात साल की सजा
– दोनों पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। दहेज मृत्यु के मामले में अदालत ने दोषी दंपती को सात-सात वर्ष के कारावास और छह-छह हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। खागा थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में दर्ज दहेज मृत्यु के मुकदमे में बुधवार को एएसजे/एफटीसी-02 की अदालत ने यह फैसला सुनाया। पुलिस के मुताबिक वैज्ञानिक विवेचना, साक्ष्यों के संकलन और प्रभावी पैरवी के चलते अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराया जा सका।
खागा थाने में वादी की तहरीर पर वर्ष 2017 में मुकदमा अपराध संख्या 119/17 के तहत धारा 498ए, 304बी भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट में रामबाबू उर्फ राबाबू पुत्र गंगादीन और आशा देवी पत्नी रामबाबू निवासी पाम्भीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया, जहां मामले का विचारण हुआ। मामले की पैरवी में निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, कांस्टेबल रोहित राजावत, जितेंद्र सिंह व विवेक कुमार ने भूमिका निभाई। विवेचक के रूप में सीओ सुरेंद्र कुमार, पैरोकार आरक्षी सर्वेश कुमार और कोर्ट मुहर्रिर आरक्षी योगेश यादव शामिल रहे। अभियोजन की ओर से अजय कुमार सिंह ने प्रभावी पैरवी की।
——————————————- 
 सेवा संकल्प अभियान में राज्यमंत्री ने बांटी ट्राइसाइकिल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज धाता, फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को धाता विकास खण्ड परिसर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लोगों को पांच लाख रुपये तक के ब्याजमुक्त ऋण की जानकारी देकर आवेदन फार्म उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए लोगों का पंजीकरण किया गया।
समाज कल्याण विभाग ने 38 विधवा पेंशन, 60 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन भरवाए। पशुपालन विभाग ने 25 लोगों को ऋण, पशुओं के टीकाकरण व बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। होम्योपैथिक व आयुर्वेद-यूनानी विभाग ने 115 लोगों को दवाएं वितरित कीं। सीएचसी धाता की टीम ने 180 मरीजों का परीक्षण किया। 48 लोगों के आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से 35 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने शिविर के सभी काउंटरों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से जानकारी ली। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ व सुपरवाइजर के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की बात कही। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।
——————————————– 
  घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के चम्पतपुर के समीप बाइकों की भिड़ंत में 65 वर्षीय घायल वृद्ध की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में मौत हो गई।
बतातें चले कि थाने के लक्ष्मी नरायनपुर गांव निवासी स्व0 दर्शन का पुत्र देशराज मंगलवार की दोपहर छिवलहा सब्जी लेने जा रहा था। तभी चम्पतपुर के पास बाइको की भिड़ंत होने पर घायल हो गया था। इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
—————————————– 
ट्रेन से गिरे अज्ञात शवो में एक की शिनाख्त
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन रेलवे यार्ड के समीप अलग-अलग जगहो पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वहीं अज्ञात शवों में एक पहचान मृतक के परिजनो ने पोस्टमार्टम हाउस में कर ली हैै।
बताते चले कि कौशांबी जनपद के ग्राम सरांय अकीलाबाद खरकापुर निवासी राम प्रसाद पासवान का पुत्र संजय पासवान ने अपने पुत्र की पहचान करते हुए बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह नौकरी करने के लिए घर से निकला था। जाने के बाद उससे कोई सम्पर्क नहीं हो रहा था। खागा पुलिस द्वारा उन्हे जानकारी मिले जिस पर वह शव की शिनाख्त करने आया था। वहीं कटोघन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर लगभग 24 वर्षीय अज्ञात युवक की बुधवार की सुबह मौत हो गयी। जीआरपी ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
——————————————- 
बीमारी के चलते गर्भवती महिला की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मवईया में एक सप्ताह से बिमार चल रही चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। साथ ही पेट में पल रही नन्ही जान की भी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मवईया गांव निवासी राबिन की पत्नी हिना एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। बताते हैं कि परिजनों ने उसका सदर अस्पताल से लेकर कानपुर सहित कई जगह इलाज कराया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार बुधवार की सुबह अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण गर्भवती महिला व नन्ही जान की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
–—————————————– 
    डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खाया जहर
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाखा में बुधवार की दोपहर परिजनों की डांट से क्षुब्ध 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
जानकारी के अनुसार शाखा गांव निवासी धर्मेन्द्र की पुत्री संख्या देवी को परिजनों ने किसी बात लेकर डाट डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *