हिंदू सम्मेलन में उमड़े लोग, हिंदुओं को एक सूत्र में बांधने की खाई कसम

    हिंदुओं को एक सूत्र में बांधने की खाई कसम
हिंदू सम्मेलन में उमड़े लोग
फोटो परिचय-  सम्मेलन में भाग लेते अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नगर के गढ़ी मुहल्लें में 1857 के क्रांतकारी महानायक अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक परिसर में रविवार को संघ शताब्दी वर्ष समारोह में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथ ने अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये श्रीराम व मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दुओं को जागृत किया। कार्यक्रम में महंत ज्ञानेंद्र बाबा गायत्री परिवार, कृष्ण स्वरूप सिंह सह संघ प्रचारक प्रमुख, बस्ती प्रमुख दिलीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर से हिंदू को एक सूत्र में बांधने के लिए कसम खाई। महंत ने अपने ओजस्वी विचारों से जोश भरा। इस मौके पर अशोक सिंह, जगतपाल, नंदलाल सहित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *