ज्वैलरी उद्योगों से जुड़े लोगों की जीविका बचाने की लगाई गुहार

    सर्राफा एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को भेजा मांगों का ज्ञापन
ज्वैलरी उद्योगों से जुड़े लोगों की जीविका बचाने की लगाई गुहार
फोटो परिचय-  डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े ज्वैलरी कारोबारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के लोगों से सोना न खरीदने के आह्वान के बाद ज्वैलरी कारोबारियों के व्यापार में आ रही गिरावट पर फतेहपुर सर्राफा एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सर्राफा कारोबारियों व उद्योग से जुड़े परिवारों की आजीविका बचाने की गुहार लगाई है।
मंगलवार को फतेहपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी उर्फ पप्पन की अगुवाई में सर्राफा कारोबारियों ने कलकेट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। डीएम को सौपे ज्ञापन में बताया कि सर्राफा एवं ज्वैलरी उद्योग केवल एक व्यापारिक गतिविधि नहीं, बल्कि देश की पारंपरिक कौशल विरासत, सूक्ष्म एवं लघु व्यापारिक संरचना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सामाजिक स्थिरता तथा करोड़ों भारतीय परिवारों की आजीविका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण आधार है। यह उद्योग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से ज्वैलर्स, पारंपरिक सुनार, कारीगर, मैन्युफैक्चरिंग, हॉलमार्किंग सेंटर, रिफाइनरीज़ समेत लगभग 3.5 करोड़ भारतीयों एवं उनके परिवारों के रोजगार का साधन है। इसके अलावा दैनिक श्रम आधारित कार्यों से जुड़े लाखों परिवार प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री के सोने के आभूषण क्रय के संबंध में की गई अपील के बाद देश भर के सर्राफा बाजारों में व्यापारिक गतिविधियों में अभूतपूर्व गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान परिस्थितियों में अनेक बाजारों में उपभोक्ता उपस्थिति लगभग समाप्तप्राय हो चुकी है, जिसके परिणामस्वरूप छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के समक्ष गंभीर आर्थिक एवं व्यावसायिक संकट उत्पन्न हो गया है। हजारों व्यापारी प्रतिदिन सामान्य व्यापारिक गतिविधियों की आशा में अपने प्रतिष्ठान खोलते हैं, किंतु दिनभर अत्यंत सीमित अथवा नगण्य बिक्री होने के कारण आर्थिक निराशा एवं असुरक्षा की स्थिति में अपने प्रतिष्ठान बंद करने को विवश हो रहे हैं। लगातार घटती मांग, स्थायी व्यावसायिक व्यय, कर्मचारियों के वेतन, प्रतिष्ठानों का किराया व बैंक देनदारियां ब्याज विद्युत बिल अदा करने की समस्याएं आ रही है। उन्होंने गोल्ड इम्पोर्ट मेंनेजमेंट के संबंध में ऐसी संतुलित नीति अपनाये जाने, ज्वेलरी एवं सर्राफा उद्योग से जुड़े छोटे व्यापारियों, कारीगरों एवं अमिकों की आजीविका सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में सुनिश्चित करने, प्रोत्साहन-आधारित नेशनल एक्चेंज पालिसी लागू की जाए तथा पुराने सोने के बदलने में टैक्स में राहत प्रदान करने, पुराने सोने के वैध लेन-देन हेतु स्पष्ट, पारदर्शी बनाने, व्यापारियों को उत्पीड़न से संरक्षण करने आदि मांगे शामिल रही। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश सोनी, महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोनू रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में ज्वैलर्स मौजूद रहे।

One Reply to “ज्वैलरी उद्योगों से जुड़े लोगों की जीविका बचाने की लगाई गुहार”

  1. प्रति,
    सम्पादक महोदय/महोदया
    ……………………………………
    ……………………………………

    विषय : प्रकाशनार्थ मौलिक लेख प्रेषित।===कागज़ों में कैद नागरिक: पहचान, अधिकार और भारतीय लोकतंत्र का बदलता चेहरा

    महोदय/महोदया,

    सादर नमस्कार।

    प्रकाशनार्थ मेरा एक मौलिक एवं समसामयिक हिंदी लेख संलग्न/प्रेषित है। यह लेख वर्तमान भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों, डिजिटल प्रक्रियाओं एवं आम जनता की सामाजिक-प्रशासनिक चुनौतियों पर आधारित एक गंभीर विश्लेषणात्मक चिंतन है। आशा है कि आप इसे अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र/न्यूज़ पोर्टल/पत्रिका में प्रकाशन हेतु विचारार्थ स्वीकार करेंगे।

    लेखक परिचय :
    राजकुमार अग्रवाल
    वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, राजनीतिक विश्लेषक एवं दुभाषी दैनिक ‘अटल हिन्द’ के सम्पादक।

    संपर्क सूत्र :
    ईमेल : atalhind@gmail.com
    मोबाइल : 9416111503

    पता :
    401A/10, न्यू अशोका कॉलोनी,
    एसबीआई रोड, कैथल – 136027
    हरियाणा

    बैंक विवरण (मानदेय/सम्मान राशि हेतु यदि लागू हो) :
    HDFC Bank
    A/c No. : 05251530000898
    Name : RAJ KUMAR AGGARWAL
    IFSC Code : HDFC0525

    नोट :
    प्रेषित आलेख/लेख पूर्णतः मौलिक, अप्रकाशित एवं लेखक की स्वतंत्र वैचारिक अभिव्यक्ति है।

    आपसे विनम्र अनुरोध है कि लेख के प्रकाशन उपरांत कृपया संबंधित समाचार पत्र की पीडीएफ, प्रकाशित प्रति अथवा वेबसाइट लिंक साझा करने की कृपा अवश्य करें।

    सादर,

    राजकुमार अग्रवाल
    वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक
    दैनिक अटल हिन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *