बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पुलिस की चेकिंग, छह वाहनों के चालान

    बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पुलिस की चेकिंग, छह वाहनों के चालान

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन– बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के आसपास जालौन पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने छह वाहनों के चालान किए। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद और आलोक पाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में चौकी छिरिया मलकपुरा की पुलिस टीम ने टोल प्लाजा के आसपास आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने, निर्धारित यातायात मानकों के अनुसार वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए। जालौन पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान के माध्यम से नियमों का पालन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *