महिला किसान दिवस के अवसर पर मिला बांदा की प्रगतिशील महिला को पुरस्कार

  महिला किसान दिवस के अवसर पर मिला बांदा की प्रगतिशील महिला को पुरस्कार

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा —  संयुक्त मंडली रबी उत्पादकता गोष्टी 2026 का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,कानपुर में किया गया जिस मौके पर जनपद बांदा की प्रगतिशील महिला श्रीमती लीलावती पत्नी स्वर्गीय बद्री प्रसाद निवासी ग्राम पचुल्ला जनपद बांदा को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही एवं प्रमुख सचिव एमके शनमुका सुन्दरम द्वारा पुरस्कृत किया गया इनके द्वारा एक नवयुवक किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नामक एफपीओ का संचालन किया जाता है, जिसमें प्राकृतिक खेती से उत्पादित देशी अरहर की दाल, मिलेट्स से बने उत्पाद तथा कठिया गेहूं से निर्मित दलिया आदि का उत्पादन ,प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग का कार्य किया जाता है जनपद को यह गौर्यांवित करने वाला क्षण है। उक्त कार्यक्रम में जनपद से मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडेय, उप कृषि निदेशक डा. अभय कुमार सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे । कार्यक्रम में कल्याणपुर विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार , कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश टी एम त्रिपाठी, अपर कृषि निदेशक, श्रीमती कनीज फातिमा द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *