गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पानी की टंकी निर्माण का विरोध
गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पानी की टंकी निर्माण का विरोध
गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पानी की टंकी निर्माण का विरोध दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई- विधायक गौरी शंकर वर्मा के हस्तक्षेप से सुलझा मामला
उरई के गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पानी की टंकी निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रशासन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। खेल मैदान को प्रभावित करने वाले इस प्रस्ताव पर छात्रों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी गई।
मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब एडीएम नमामि गंगे द्वारा दिया गया बयान विवादित हो गया। बयान के बाद विरोध और तेज हो गया तथा प्रशासन की मंशा पर सवाल उठने लगे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने प्रकरण में हस्तक्षेप किया। विधायक के प्रयासों से प्रशासन ने निर्माण कार्य के लिए अन्य उपयुक्त स्थान सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। इसके बाद गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में टंकी निर्माण का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया।
विधायक के हस्तक्षेप से न केवल छात्रों के खेल मैदान को सुरक्षित रखा गया, बल्कि स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।