कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, 94 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण

    कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, 94  शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर हमीरपुर– जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


जनसुनवाई में लगभग 94 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया। शेष प्रकरणों के समाधान हेतु उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों (एसडीएम), खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम एप के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नियमित जनसुनवाई के निर्देश, लापरवाही पर सख्ती
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ व अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई कर जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आईजीआरएस व अन्य प्रकरणों का मौके पर निस्तारण अनिवार्य
उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों का संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें तथा समयबद्ध रूप से आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *