रेडक्रास चेयरमैन ने 114 बच्चों को खिलाई होम्योपैथिक औषधि

      रेडक्रास चेयरमैन ने 114 बच्चों को खिलाई होम्योपैथिक औषधि
– डेंगू से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
फोटो परिचय-  बच्चों को होम्योपैथिक औषधि खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद व दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान चलाया गया। चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने तीन विद्यालयों के कुल 114 बच्चों को होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। इस दौरान बच्चों को बिस्कुट भी दिए गए।

अभियान के तहत कांशीराम कॉलोनी में महर्षि विद्या मंदिर के पीछे स्थित प्राथमिक विद्यालय महाजरी के 15, प्राथमिक विद्यालय रघुवर का पुरवा के 35 तथा कंपोजिट विद्यालय गड़रियनपुरवा के 64 बच्चों को औषधि वितरित की गई। इस दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पीने के पानी को उबालकर पीने तथा कहीं भी पानी इकट्ठा न होने देने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं, जो डेंगू जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कमला गुप्ता, रेनूलता, रुबीना सुम्बुल सहित प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव और सुरेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *