लूटा गया मोबाइल, जियो सिम और 250 रुपये बरामद, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
लूटा गया मोबाइल, जियो सिम और 250 रुपये बरामद, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
कस्तूरबा वार्डन से मोबाइल लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
लूटा गया मोबाइल, जियो सिम और 250 रुपये बरामद, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ कोंच। कस्तूरबा विद्यालय की महिला वार्डन से मोबाइल लूट की घटना का कोंच कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, जियो की सिम और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 19, 21 और 29 वर्ष है। तीनों आरोपी कोंच नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले का खुलासा सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद की जानकारी में किया गया। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।