सदाशिव पैलेस,, संचालक की अनूठी पहल बार्डर-2, गूंजे देशभक्ति के नारे

      बच्चों ने निःशुल्क देखी बार्डर-2,  गूंजे देशभक्ति के नारे 
– सदाशिव पैलेस के संचालक की अनूठी पहल
फोटो परिचय-  सदाशिव पैलेस में बार्डर-2 फिल्म देखते स्कूली बच्चे।


एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी में जगाने के उद्देश्य से सदाशिव पैलेस के संचालक मनीष तिवारी उर्फ रिंकू द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। उन्होंने एमपी एनएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं को सुपरहिट फिल्म बार्डर-2 निःशुल्क दिखवाई। फिल्म देखकर निकले बच्चों के चेहरों पर उत्साह और देशप्रेम की चमक साफ दिखाई दे रही थी। सिनेमा हॉल से बाहर आने के बाद छात्रा पंखुड़ी, अंनिका और छात्र शौर्य कुमार साहू, नीशू विश्वकर्मा, अमान, अंश सिंह व आरूष ने अपना अनुभव साझा किया। बच्चों ने बताया कि फिल्म बेहद रोमांचक और प्रेरणादायक थी, जिससे उन्हें देश के प्रति समर्पण और गौरव की सीख मिली।

इस विशेष अवसर पर सदाशिव पैलेस की ओर से अनूप द्विवेदी, रंजू सिंह, अजहर हुसैन, अभिषेक सिंह, अरमान तिवारी, उत्कर्ष तिवारी और पुत्तन पाण्डेय उपस्थित रहे। वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षक अभिषेक प्रताप सिंह, अनिल वर्मा, प्रज्ञा सिंह और सुमन यादव ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। संचालक मनीष तिवारी के इस कदम की अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने खूब प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *