बच्चों को छात्रवृत्ति, लैपटाप व टेबलेट का किया वितरण, चेतना को दी नई दिशा
बच्चों को छात्रवृत्ति, लैपटाप व टेबलेट का किया वितरण, चेतना को दी नई दिशा
शब्द ने साहित्य सृजन व शैक्षणिक चेतना को दी नई दिशा
– बच्चों को छात्रवृत्ति, लैपटाप व टेबलेट का किया वितरण
फोटो परिचय- छात्रा को प्रशस्ति पत्र देते अतिथि। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— साहित्य सृजन एवं शैक्षणिक चेतना को एक नई दिशा देते हुए शनिवार को आरएस एक्सेल इंग्लिश एकेडमी माहपुर पक्का तालाब के प्रागंण में शब्द नामक एक प्रबुद्व एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जो अपने आपमें जनपद का पहला साहित्यिक एवं बौद्विक सम्मेलन रहा।
कार्यक्रम का आरंम्भ सरस्वती प्रतिमा पर मार्ल्यापण, वंदना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों संजीव, शिवशंकर, विक्रम सिंह, शिवेंद्र प्रताप, ज्ञानेंद्र, कौशलेन्द्र, रामकुमार मौर्या शामिल हुए। मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन, विद्यालय के बच्चो द्वारा लगाई गई ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत बच्चों को छात्रवृत्ति, लैपटॉप, टैबलेट वितरण रहा। कवि सम्मेलन में हास्य रस कवि राज स्वयं श्रीवास्तव, शब्द शिरोमणि हेमंत पांडेय एवं प्रसून ने अपनी रचनाओ एवं कविता वाचन से लोगो को हॅसने पर मजबूर कर दिया एवं माहौल काव्यमय बना दिया। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम वितरण समारोह रहा। विद्यालय के प्रबंधक मयूर गुप्ता ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पहल विद्यार्थियांे में परिश्रम, प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने कि दिशा में एक सशक्त कदम है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शब्द कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि साहित्य, शिक्षा और अभिव्यक्ति जब एक मंच पर आते है, तो नई पीढी में सृजनशीलता और चिंतन का विकास होता है। आयोेजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें विचारशील, संवेदनशील और अभिव्यक्तिपूर्ण बनाना रहा। इस अवसर में विद्यालय की अध्यक्ष रूकमिणि गुप्ता, भावना गुप्ता, अंजना गुप्ता, खुशबू जायसवाल, प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या वीना श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, जयश्री, शशी आदि उपस्थिति रहे।