सांप ने पिता-पुत्र को डसा, बालक की मौत, सर्पदंश से युवक की मौत
सांप ने पिता-पुत्र को डसा, बालक की मौत, सर्पदंश से युवक की मौत
सांप ने पिता-पुत्र को डसा, बालक की मौत
फोटो परिचय- मृतक बालक की फाइल फोटो।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही बिस्तर पर सो रहे पिता-पुत्र को छत से गिरे जहरीले सांप ने डस लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन आनन-फानन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में दस वर्षीय बालक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी सुनील तिवारी बुधवार की रात अपने दस वर्षीय पुत्र अंशू तिवारी के साथ कमरे में एक ही बेड पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे अचानक छत से एक जहरीला सांप नीचे गिरा और उसने पिता-पुत्र को डस लिया। सांप के काटने के बाद दोनों की चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अंशू की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में अंशू का दो दिन तक उपचार चला, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। अंशू नेशनल पब्लिक स्कूल खखरेरू में कक्षा चार का छात्र था। मासूम की मौत से मां-बाप समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। —————————————- सर्पदंश से युवक की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। नगर पंचायत हथगाम के वार्ड नंबर 5 तेहीपारा निवासी 38 वर्षीय अमरजीत मौर्य पुत्र शिव कुमार मौर्य बुधवार की रात पेशाब करने उठे थे तभी उन्हें जहरीले सर्प ने डस लिया, परिवार के लोग झाड फूंक व इलाहाबाद इलाज हेतु ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई, मौत की जानकारी होने पर परिवार में उनकी माता बसंती देवी एवं पत्नी साधना देवी पुत्र मोहित एवं पुत्री मोहिनी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अमरजीत मौर्य की पत्नी साधना देवी ने थाना हथगाम में तहरीर देकर पोस्टमार्टम करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है जिसका पुलिस हथगाम द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।