कलर बेल्ट प्रमोशन में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खिलाड़ी बनते सशक्त

 कलर बेल्ट प्रमोशन में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम
– दैनिक अभ्यास से खिलाड़ी बनते सशक्त व दक्ष: किशन
फोटो परिचय-  कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में भाग लेते ताइक्वांडो खिलाड़ी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खिलाड़ियों में खेल भावना विकसित करने व उनकी खेल दक्षता को निखारने के उद्देश्य से ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की ओर से बचपन स्कूल में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की मौजूदगी में आयोजित परीक्षा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों और कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपनी दक्षता साबित की।

बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन किया। येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में रुद्र सिंह, आकांक्षा देवी, अपेक्षा, अवयान, दीक्षित, ओजस अवस्थी, विवान दीक्षित, वेदिका अग्रहरि, कनिका श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, ऋतिक वर्मा, दिव्यांशी कश्यप और अरना अग्रहरी शामिल रहे। ग्रीन बेल्ट प्राप्त करने वालों में अथर्व सिंह, अनुष्का वर्मा, इर्टिफा अलमास, सूर्य साहू, सक्षम राजवंशी, अथर्व अग्रहरि, मयंक मनी अग्रहरि, शानवी सिंह, सात्विक सिंह, स्वस्तिका सिंह, अश्वनी कुमार, अंश श्रीवास्तव, अनन्या, आयुषी, कुनाल साहू, सिद्धार्थ सिंह और ऋषिमा सिंह ने सफलता हासिल की। इसी तरह ब्लू बेल्ट प्राप्त करने वालों में अर्णव मौर्या, आरव मौर्या, प्रिया देवी, अंशिका यादव, आयुष्मान मौर्या, वसुंधरा, मणिकर्णिका सिंह, कृष्ण गुप्ता और आरव अग्रहरि शामिल रहे। रेड बेल्ट के लिए आराध्या सिंह, ईशान त्रिपाठी, ईशानी त्रिपाठी और अनुज साहू ने बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में हिस्सा लेकर सफलता प्राप्त की। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी सफल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा

कि नियमित अभ्यास ही खिलाड़ी को सशक्त व दक्ष बनाता है। खिलाड़ियों को लगातार मेहनत करते हुए अपनी तकनीक और फिटनेस में सुधार करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव राजकुमार, कोच भारत वर्मा, रंजना सिंह समेत खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *