अनुभव प्रमाणन प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाय- माध्यमिक शिक्षक संघ

     अनुभव प्रमाणन प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाय- माध्यमिक शिक्षक संघ
माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जेडी को दिया ज्ञापन

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज कानपुर — मंगलवार। प्रधानाचार्य एवम प्रधानाध्यापकों के विज्ञापन2026 में इस बार शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सवित्त एवं वित्तविहीन दोनो प्रकार के शिक्षकों को आवेदन करने की मंजूरी मिली है।परंतु कानपुर मण्डल के सभी जनपदों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार के दस्तावेज मांगकर शिक्षकों के आवेदन पर कठिनाई उत्पन्न की जा रही है जिससे अभी तक सभी वित्तविहीन शिक्षक एवम भारी संख्या में सवित्त शिक्षक आवेदन नही कर पा रहे है।

उपरोक्त गंभीर समस्या को लेकर आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मण्डल श्री मनोज कुमार द्विवेदी से मिला ।

वार्ता में श्री शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों का अनुभव प्रमाणन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट या यू डाइज पोर्टल को आधार बनाकर किया जाय जबकि सवित्त शिक्षकों का अनुभव प्रमाणन उनके मानव संपदा पोर्टल को आधार बनाते हुए सभी जनपदों में एकरूपता से किया जाय। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए मण्डल के समस्त जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी करने के लिए आश्वस्त किया । प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, मण्डल संगठन मंत्री सर्वेश तिवारी, जिलामहामंत्री डॉ राहुल कुमार मिश्रा, प्रधानचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *