जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की फरियादें

  जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की फरियादें
– समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
फोटो परिचय-  कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। आमजन को त्वरित न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक एवं अन्य शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिससे उन्हें त्वरित कार्रवाई का भरोसा मिला। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *