दुर्घटना पीड़ित सदस्य का टीम ने किया सत्यापन

  दुर्घटना पीड़ित सदस्य का टीम ने किया सत्यापन
फोटो परिचय-   दुर्घटना पीड़ित सदस्य का सत्यापन करती टीम।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — धर्मेन्द्र सिंह मानवता परिवार के 419 दिनों से सक्रिय सदस्य हैं। उनका तेरह मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद उपचार चल रहा है। श्री सिंह मिर्जापुर हथगाम निवासी हैं और जिला पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मानवता परिवार की पांच सदस्यीय टीम ने रविवार को शांतीनगर स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचकर उनका सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण की। टीम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। संस्था की ओर से बताया गया कि अस्पताल का जीएसटी बिल प्राप्त होने के बाद सहायता राशि प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा यह दुर्घटना सहायता की 10 वीं मदद होगी। इससे पहले भी मानवता परिवार द्वारा ढाई लाख रुपये से अधिक की दुर्घटना सहायता पीड़ितों को प्रदान की जा चुकी है। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी विनोद चक्रवर्ती, मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार, जिला संरक्षक शिव भूषण पटेल, ब्लॉक प्रभारी अभिषेक, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह, अभिनव यादव, सुशील राज, अनुराग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मानवता परिवार लगातार सेवा, सहयोग और सुरक्षा के उद्देश्य से समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *