अयोध्यावासी वैश्य समाज ने मांगा ओबीसी का दर्जा, सुप्रीमों को भेजा ज्ञापन

  अयोध्यावासी वैश्य समाज ने मांगा ओबीसी का दर्जा
– जिलाध्यक्ष के माध्यम से सपा सुप्रीमों को भेजा ज्ञापन

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा। अयोध्यावासी वैश्य समाज के पदाधिकारीयों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को द्वारा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बांदा उमेश यादव को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें कहा गया है कि अयोध्यावासी वैश्य समाज हमारा बहुत ही गरीब है हमारे समाज के 85 पर्सेंट लोग रिक्शा,ठेला,मज़दूरी,फेरी रेडी लगाकर जीवकोपार्जन पार्जन करते हैं कुछ राज्यों में अयोध्यावासी वैश्य को अवधवाल नाम से तथा अवध बनिया के नाम से अयोध्यावासी समाज को पिछड़ा वर्ग का दर्जा प्राप्त ह।ै हमें विश्वास दिलाइए कि आपकी समाजवादी सरकार बनने पर हमारे अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग का दर्जा प्रदान करेंगे 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को हमारा अयोध्यावासी समाज पूर्ण रूप से आपके पक्ष में मतदान करेगा और आपसे निवेदन है कि बांदा सदर 235 से अयोध्यावासी वैश्य समाज का प्रत्याशी उतारने की कृपा करें क्योंकि हमारे समाज की संख्या बांदा सदर विधानसभा में साठ हजार हैं और पूरे बांदा चित्रकूट लोकसभा में डेढ़ लाख समाज है ज्ञापन देने वालों में प्रमोद गुप्ता राजा, वीरेंद्र गुप्ता बाबू,राजेंद्र गुप्ता प्रकाश,वृंदावन वैश्य,हिमांशु वैश्य,राहुल गुप्ता,गुलशन,राजकुमार राजू,रामेश्वर गुप्ता,जमुना गुप्ता,राकेश गुप्ता,अमित गुप्ता मनीष,रामबाबू गुप्ता,विनय गुप्ता,आदि दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *