अलग-अलग थानों पर तीन वारंटी गिरफ्तार,अन्य लघु ख़बरों के साथ
अलग-अलग थानों पर तीन वारंटी गिरफ्तार,अन्य लघु ख़बरों के साथ
अलग-अलग थानों पर तीन वारंटी गिरफ्तार एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गाजीपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले से संबंधित वारंटी अभियुक्त मलखान सिंह पुत्र रामनजर सिंह, निवासी ग्राम बड़नपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध एसटी संख्या 297/2016, अपराध संख्या 177/2016, धारा 302 आईपीसी से संबंधित वारंट था। गिरफ्तारी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशीलचन्द्र निगम और रिक्रूट आरक्षी अवनीश यादव शामिल रहे। वहीं जहानाबाद थाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें राजू कसाई पुत्र फकीरे कसाई निवासी सलवाती मोहल्ला, कस्बा जहानाबाद के विरुद्ध आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला तथा धर्मेन्द्र पुत्र स्व. मन्नी लाल, निवासी बड़री का पुरवा मजरे चिल्ली के विरुद्ध आबकारी अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज था। दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बिन्धेश कुमार गिरि, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सूर्यभान सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल मनीष वर्मा और नवीन कुमार शामिल रहे। ————————————————–
वृद्ध विधवा ने जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप – न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। खागा कस्बे के डाक बंगले में गुरुवार को आयोजित राज्यमंत्री एवं खागा विधायक कृष्णा पासवान के जनता दरबार में रामपुर अफोई गांव की एक वृद्ध विधवा महिला ने अपनी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी गैरमौजूदगी में उसके खेत की मेड़ तोड़कर जमीन को दूसरे खेत में मिला लिया गया।
पीड़िता के मुताबिक, जब वह अपनी जमीन की मेड़ बांधने पहुंची तो विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि घटना के बाद से वह लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने 23 जून, 30 जून और 6 जुलाई को आयोजित समाधान दिवस में भी शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई न होने का उसने दावा किया है। लगातार शिकायतों के बावजूद न्याय न मिलने से परेशान वृद्ध विधवा गुरुवार को राज्यमंत्री के जनता दरबार पहुंची और अपनी समस्या से अवगत कराया। अब पीड़िता को उम्मीद है कि राजस्व एवं पुलिस विभाग मामले की जांच कर उसकी जमीन की पैमाइश कराएगा और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। —————————————————
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, भाई घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज एनएच-2 में बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय बाइक सवार घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी राम चन्द्र उर्फ बिहारी का पुत्र शैलेश अपने चचेर भाई सोम पुत्र रमेश 25 वर्ष के साथ बाइक से अपनी बहन की ससुराल मोहम्मदपुर कला गया था। बताते है कि देर शाम लगभग 8 बजे वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग लोधीगंज एनएच 2 में पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे शैलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलंेस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।